Top Medical Colleges in India 2024: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में राजस्थान का ये College शुमार
Top 15 Medical Colleges in India 2024 full list: इंडिया टुडे ने देश के टॉप 25 मेडिकल कॉलेजों की सूची जारी की है. इसमें 7 पैरामीटर्स पर कॉलेजों की रैंकिंग तय की गई. इसमें राजस्थान का भी एक मेडिकल कॉलेज है.
ADVERTISEMENT
![Top Medical Colleges in India 2024: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में राजस्थान का ये College शुमार तस्वीर: इंडिया टुडे.](https://akm-img-a-in.tosshub.com/lingo/rjtak/images/story/202406/667d0cd654948-top-medical-colleges-in-india-2024-india-today-released-full-list-what-is-rank-of-jodhpur-aiims-and-275516914-16x9.jpg?size=948:533)
Top 15 Medical Colleges in India 2024 full list: देशभर में 12th का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स मेडिकल, इंजीनियरिंग, डेंटल, साइंस में ग्रेजुएशन, आर्ट्स में ग्रेजेशन, एलएलबी में एडमिशन लेकर अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं. उनके सामने सबसे बड़ी दुविधा ये है कि उन्हें किस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहिए. छात्र-छात्राओं की की इस दुविधा में उनकी मदद के लिए इंडिया टुडे ने देश के 25 कॉलेजों की लिस्ट जारी की है. हम आपको देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों की पूरी लिस्ट यहां दे रहे हैं जिमें राजस्थान के जोधपुर में स्थित AIIMS भी है.
इंडिया टुडे (India Today released the list of TOP-10 medical colleges) ने अलग-अलग 7 पैरामीटर्स पर इनकी रैंकिंग तय की है. हर साल की तरह इस बार भी भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज की रैंकिंग रैंकिंग जारी कर दी गई है. इस बार राजस्थान के एक ही मेडिकल कॉलेज को इस लिस्ट में जगह मिली है जबकि साल 2023 की रैंकिंग में दो राजस्थान के दो मेडिकल कॉलेज थे.
जोधपुर AIIMS की रैंकिंग उछली, SMS हुआ लिस्ट से बाहर
साल 2024 की टॉप कॉलेजों की रैंकिंग में जोधपुर AIIMS (जोधपुर ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) 14वें नंबर पर है. वहीं साल 2023 में जोधपुर एम्स 19वें नंबर था. हालांकि साल 2023 में SMS मेडिकल कॉलेज (सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज) 15वें नंबर था. इस बार एसएमएस मेडिकल कॉलेज टॉप 25 की लिस्ट से बाहर हो गया है.
यहां देखिए टॉप 25 की पूरी लिस्ट
कॉलेज | शहर | रैंकिंग |
AIIMS | नई दिल्ली | 1 |
जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान | पुदुचेरी | 2 |
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल | वेल्लोर | 3 |
आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज | पुणे | 4 |
मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज | दिल्ली | 5 |
चिकित्सा विज्ञान संस्थान (बीएचयू ) | वाराणसी | 6 |
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज | दिल्ली | 7 |
केजीएमयू | लखनऊ | 8 |
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज | दिल्ली | 9 |
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज | दिल्ली | 10 |
सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज और केईएम अस्पताल | मुंबई | 11 |
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज | मणिपाल | 12 |
बंग्लौर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट | बंग्लुरु | 13 |
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज | जोधपुर | 14 |
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल | चंडीगढ़ | 15 |
AIIMS | भोपाल | 16 |
जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी | अलीगढ़ | 17 |
लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज एंड जनरल अस्पताल | मुंबई | 18 |
AIIMS | ऋषिकेश | 19 |
AIIMS | पटना | 20 |
उस्मानिया मेडिकल कॉलेज | हैदराबाद | 21 |
सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज | बंग्लुरु | 22 |
आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज | नई दिल्ली | 23 |
AIIMS | रायपुर | 24 |
मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल | कोलकाता | 25 |
यह भी पढ़ें:
UGC NET new exam date 2024: कब होगी यूजीसी नेट की दोबारा परीक्षा? NTA जारी करेगा एडमिट कार्ड
यह भी पढ़ें...
ADVERTISEMENT