Top Engineering Colleges in India 2024: इंडिया टुडे ने जारी की टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट, राजस्थान का एक कॉलेज शामिल

राजस्थान तक

ADVERTISEMENT

Top Engineering Colleges in India 2024
Top Engineering Colleges in India 2024
social share
google news

Top Engineering Colleges in India 2024: स्कूलिंग पूरी के बाद हर छात्र का सपना होता है कि वह एक टॉप कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करे. 12वीं पास करने के बाद बहुत स्टूडेंट इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं. इसके लिए वह JEE की परीक्षा देता है. जिसमें रेंक के आधार पर कॉलेज मिलते हैं. वहीं छात्र जानना चाहते हैं कि देश में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौनसे हैं, इंडिया टुडे के टॉप कॉलेजों की लिस्ट में राजस्थान का एक कॉलेज शामिल है. 

इंडिया टुडे (Engineering Colleges in India 2024) ने अलग-अलग पैरामीटर्स पर इनकी रैंकिंग तय की है. हर साल की तरह इस बार भी भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की रैंकिंग जारी कर दी गई है. इस बार राजस्थान के एक ही कॉलेज को इस लिस्ट में जगह मिली है. टॉप 25 की लिस्ट में राजस्थान के 'मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर' को जगह मिली है. 

भारत में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

इंडिया टुडे-MDRA ने बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज सहित 14 प्रमुख विषयों में भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज को लेकर सर्व किया है, इंडिया टुडे समूह की कॉलेजों की वार्षिक रैंकिंग का उद्देश्य उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण करियर निर्णय लेना आसान बनाना है.

भारत के टॉप कॉलेज रैकिंग

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT दिल्ली)
  2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे)
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT कानपुर)
  4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT खड़गपुर)
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT रुड़की)
  6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT गुवाहाटी)
  7. बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान पिलानी (BITS पिलानी)
  8. नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नई दिल्ली
  9. दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU)
  10. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना (IIT पटना)
  11. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT इलाहाबाद)
  12. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (IIT गांधीनगर)
  13. अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
  14. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (IIT मंडी)
  15. इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
  16. बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा (BIT मेसरा)
  17. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे
  18. मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर
  19. मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT)
  20. इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्लू)
  21. विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
  22. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
  23. हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय
  24. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर
  25. एमएस रामैया प्रौद्योगिकी संस्थान बेंगलुरु

यह भी पढ़ें: Top Medical Colleges in India 2024: भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज में राजस्थान का ये College शामिल

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT