Video: जोधपुर के विवेक ने एक सांस में सुनाए 50 जिलों, 10 संभाग और राजस्थान की योजनाओं के नाम! देखें

राजस्थान तक

02 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 6:45 AM)

Jodhpur’s Vivek remembered the names of 50 districts, 10 divisions and all the schemes of the Chief Minister!

follow google news

यह भी पढ़ें...

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में 19 जिले ने बनाने की घोषणा के साथ ही जिलों के नाम याद करने की भी बड़े कवायद चल रही है। हाल ही में उदयपुर जिले के छात्र द्वारा 50 जिलों के नाम कंठस्थ कर बोलने का वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने विडियो कॉल पर उससे बात भी की थी लेकिन अब जोधपुर के कक्षा 4 के विद्यार्थी विवेक की भी ऐसी ही प्रतिभा सामने आई है। विवेक को न केवल 50 जिलों के नाम याद हैं। इसके अलावा 10 संभाग मुख्यालय और गहलोत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के नाम भी कंठस्थ याद हैं। विवेक को इन सबकी इतनी अच्छे से जानकारी है कि यदि कोई पूछे तो एक सांस सब सुना देता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विवेक ने ये सब केवल 2 दिन में याद कर लिया।विवेक के पिता और मां शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पिता अशोक अभी प्राइवेट शिक्षक है। ऐसे में विवेक ने उनसे पूछा कि मेरे यह आगे काम आयेंगे तो पिता ने कहा कि हां, जिले और संभाग मुख्यालय के नाम प्रतियोगी परीक्षा में काम आते हैं। इसके बाद विवेक ने सारे नाम याद किए है। विवेक कहता है कि उसे जीके का मास्टर बनना है।

Jodhpur’s Vivek remembered the names of 50 districts, 10 divisions and all the schemes of the Chief Minister!

    follow google newsfollow whatsapp