विदेश में भी उठी सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग, वायरल हो रही यह वीडियो, देखें

राजस्थान तक

02 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 6:45 AM)

People are demanding in different ways to make Sujangarh a district, voices are being raised from abroad too!

follow google news

यह भी पढ़ें...

सीएम गहलोत के 19 नए जिले बनाने के बाद नए जिलों की मांग और तेज हो गई है। कई जगह पर विरोध प्रदर्शन तक हुए। सुजानगढ़ में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। सुजानगढ़ को जिला बनाने का प्रयास हर कोई अपने तरीके से करा रहा है। सुजानगढ़ को जिला बनाने के लिए अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से विदेशी लोगो के द्वारा भी आह्वान किया जा रहा है। बताया जा रहा है की सुजानगढ़ के काफी लोग विदेशों में कामकाज और व्यापार करते है जो अपने साथी मित्रो के वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर लगा रहे जिनमे उनके साथी मित्र टूटीफूटी हिंदी भाषा में सुजानगढ़ को जिला बनाने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आह्वान कर रहे है। इस तरह के वीडियो जिलेभर में चर्चा का विषय बने हुए है।तो वही विदेशों के अलावा शहर के भोपा जाति के लोग भी अपने वाद्ययंत्र रावण हत्था पर लोक गीतों के जरिए सुजानगढ़ को जिला बनाने के लिए सड़कों पर मांग कर रहे हैं।

People are demanding in different ways to make Sujangarh a district, voices are being raised from abroad too!

    follow google newsfollow whatsapp