राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में प्रमुख जोधपुर लोकसभा सीट (jodhpur lok sabha sseat result 2024) पर बीजेपी ने लगातार चौथी बार बाजी मार ली है. इस बार भी बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) ने जीत दर्ज की है. इन्होंने अपने निकतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कारण सिंह उचियाड़ा (karan singh uchiyarda) को 1 लाख 15 हजार से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है.
ADVERTISEMENT
गौरतलब है कि इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत को 2 लाख 74 हजार 440 वोट से हराया था. इस हार के बाद जोधपुर सीट पर कांग्रेस की हार का हैट्रिक भी हो चुका है. ध्यान देने वाली बात है कि इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया (india today Axis My India) एग्जिट पोल में इस सीट पर बीजेपी के मजबूत होने का दावा किया था.
2024 के नतीजे
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | गजेंद्र सिंह शेखावत | 730056 |
कांग्रेस | करण सिंह उचियाड़ा | 614379 |
नोटा | ----------------------- | 10591 |
2019 में बड़े मार्जिन से BJP ने कांग्रेस को दी थी शिकस्त
लोकसभा चुनाव 2019 में जोधपुर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत को 2 लाख 74 हजार 440 वोट से हराया था, जो बहुत बड़ा मार्जिन था. गजेन्द्र सिंह शेखावत को 7,88,888 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के वैभव गहलोत को 5,14,448 वोट मिले थे.
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | गजेंद्र सिंह शेखावत | 788888 |
कांग्रेस | वैभव गहलोत | 514448 |
नोटा | ----------------------- | 11688 |
लोकसभा चुनाव 2014 के परिणाम
2014 में गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यहां कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रेश कुमारी को हराया था. देखें 2014 के रिजल्ट
ADVERTISEMENT