Jodhpur: गहलोत की तारीफ़ पर बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास को संगठन से फटकार मिली!

राजस्थान तक

• 01:45 PM • 14 Sep 2023

Jodhpur: BJP MLA Suryakanta Vyas got reprimand from the organization for praising Gehlot!

follow google news

यह भी पढ़ें...

राजस्थान के जोधपुर के सूरसागर से छह बार की भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने आज राजस्थान तक से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए बताया कि मैं इस बार भी चुनाव लड़ने को तैयार हूं बशर्त पार्टी टिकट दे। कैलाश मेघवाल के निष्कासन पर कहा की पार्टी संगठन ने निष्कासित किया है तो सही किया है। वहीं जोधपुर में पुष्करणा समाज को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा फंड देने को लेकर हुए एक वीडियो वायरल पर व्यास ने कहा कि मैं समाज को फंड देने पर मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है, वहीं वीडियो वायरल होने पर प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने विधायक को नसीहत दी है कि चुनावी साल में ऐसे बयानों से दूर रहें।

BJP विधायक बोलीं, अशोक गहलोत ने राजा-महाराजा जैसा काम किया। कहा- सपना साकार कर उपकार किया; मुख्यमंत्री को बताया लोकप्रियजोधपुर5 मिनट पहलेजोधपुर के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सूर्यकान्ता व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की है। भाजपा विधायक ने गहलोत की तुलना राजा महाराजाओं से करते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने समाज पर बड़ा उपकार किया है।जोधपुर शहर के चांदपोल क्षेत्र में पुष्करणा समाज की कुलदेवी उष्ट्र वाहिनी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो दिन पहले ही 4.75 करोड रुपए की स्वीकृति दी है। इसके लिए विधायक सूर्यकान्ता व्यास ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया था।वे लगातार बजट स्वीकृति के लिए प्रयास कर रही थीं। ऐसे में समाज को लोग विधायक का आभार जताने और अभिनंदन करने बुधवार को उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा की सीनियर नेता व्यास ने सीएम गहलोत की खुलकर तारीफ की। पिछले महीने ही सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने सीएम अशोक गहलोत से जयपुर में उनके निवास पर मुलाकात की थी और उनकी कुशलक्षेम पूछी थी।पिछले महीने ही सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने सीएम अशोक गहलोत से जयपुर में उनके निवास पर मुलाकात की थी और उनकी कुशलक्षेम पूछी थी।यह कहा विधायक सूर्यकान्ता व्यास नेविधायक ने कहा- राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है, जो पहले के जमाने में राजा-महाराजा किया करते थे। अब मुख्यमंत्री ने किया है। 4 करोड़ 75 लाख रुपए का बजट दिया है। कुलदेवी की यह मूर्ति काफी ऐतिहासिक है। जिसको देखने के लिए टूरिस्ट आते हैं। कई बार टूरिस्ट कहते भी है कि जगह छोटी है, परेशानी होती है। आज वह सपना सीएम गहलोत ने साकार किया है।भारतीय जनता पार्टी की ओर से 4 सितंबर को रामदेवरा में संभाग स्तरीय परिवर्तन यात्रा में विधायक व्यास भी शामिल हुई थीं। तस्वीर रामदेवरा मंदिर की है।भारतीय जनता पार्टी की ओर से 4 सितंबर को रामदेवरा में संभाग स्तरीय परिवर्तन यात्रा में विधायक व्यास भी शामिल हुई थीं। तस्वीर रामदेवरा मंदिर की है।सूरसागर से विधायक सूर्यकान्ता व्यास 85 वर्ष की उम्र में राजनीति में सक्रिय हैं। वे 1990 से लेकर अब तक लगातार 7 बार विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं। इसमें से 6 बार उन्होंने जीत दर्ज की। 2008 के बाद से वे सूरसागर क्षेत्र से लगातार विधायक बनती आ रही हैं।

Jodhpur: BJP MLA Suryakanta Vyas got reprimand from the organization for praising Gehlot!

    follow google newsfollow whatsapp