Rajendra Gudha की लाल डायरी है किसके खतरे की घंटी जिसकी बीजेपी को भी है तलाश?

राजस्थान तक

ADVERTISEMENT

Rajendra Gudha’s red diary is whose alarm bells BJP is also looking for?

social share
google news

राजस्थान की राजनीति में अब लाल डायरी की एंट्री हो गई है। अब ये लाल डायरी तो जैसे कोहिनूर का हीरा हो गई है।जिसकी तलाश सभी को है। मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद गुढ़ा ने सीएम गहलोत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि मुझे दुख हो रहा है, एक लाल डायरी थी, अगर मैं उसे नहीं निकालता था तो शायद गहलोत साहब की उसी दिन छुट्टी हो जाती. आज ये दिन मुझे नहीं देखना पड़ता. आखिर गुढ़ा किस लाल डायरी की बात कर रहे हैं, चलिए हम आपको बताते हैं। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

यह भी देखे...

दरअसल, गहलोत सरकार में आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के यहां ईडी ने छापा मारा था। राजेंद्र गुढ़ा का दावा है कि सीएम अशोक गहलोत ने उनसे कहा था कि धर्मेंद्र राठौड़ के यहां से हर हाल में लाल रंग की डायरी लेकर आओ। गुढ़ा का दावा है कि वो इस डायरी को लेकर आए थे। गुढ़ा का कहना है कि जब वो डायरी ले आए, तो अशोक गहलोत ने बार-बार पूछा कि उसे जला दिया या नहीं। गुढ़ा का कहना है कि सरकार के काले राज उस लाल डायरी में नहीं होते, तो सीएम गहलोत उसे क्यों जलवाते। जब वो लाल डायरी गुढ़ा ले आए तो गुढ़ा के अनुसार सीएम गहलोत ने उनसे कहा था कि गुढ़ा यार तेरको तो हॉलीवुड में होना चाहिए। कमाल कर दिया। ये तो सर्जीकल स्ट्राइक है। 

ADVERTISEMENT

गुढ़ा के लाल डायरी के जिक्र के बाद बीजेपी भी गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है। बीजेपी राजस्थान ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि गहलोत की काली करतूत वाली लाल डायरी ! तो वहीं राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने लिखा कि मुख्यमंत्री जी, इस लाल डायरी का सच क्या है? लाल डायरी में भगवान किसे कहा गया?

ADVERTISEMENT

आपको बता दें कि शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान राजेंद्र गुढ़ा ने महिला अत्याचारों को लेकर सरकार के खिलाफ जाकर अपनी बात कही थी जिसके चलते 6 घंटे के अंदर ही उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद से ही राजस्थान की राजनीति में गुढ़ा को लेकर तमाम चर्चाएं होनी लगी थी। अब जब से गुढ़ा ने उस लाल डायरी का जिक्र किया है, तब से लाल डायरी चर्चाओं में बनी हुई है।

Lal Diary has now entered the politics of Rajasthan. Now this red diary has become like a Kohinoor diamond, which everyone is looking for. After being dismissed from the post of minister, Gudha had made serious allegations against CM Gehlot and said that I am feeling sad, there was a red diary, if I had not removed it, Gehlot would probably have been discharged on the same day. Today I do not have to see this day. After all, which Lal Diary is Gudha talking about, let us tell you.

In fact, the ED raided the residence of Dharmendra Rathore, chairman of RTDC in the Gehlot government. Rajendra Gudha claims that CM Ashok Gehlot told him to bring a red colored diary from Dharmendra Rathore’s place. Gudha claims that he had brought this diary. Gudha says that when he brought the diary, Ashok Gehlot repeatedly asked whether he had burnt it or not. Gudha says that the dark secrets of the government were not in that red diary, then why would CM Gehlot burn it. When he brought the red diary to Gudha, according to Gudha, CM Gehlot had told him that Gudha yaar terko to Hollywood me hona hona. you have done a great job. This is surgical strike.

After the mention of Gudha’s red diary, BJP has also become an attacker on the Gehlot government. BJP Rajasthan tweeted about this and wrote that Gehlot’s red diary with black deeds! So there Rajsamand MP Diya Kumari wrote that Chief Minister, what is the truth of this red diary? Who was called God in Lal Diary?

Let us tell you that during the assembly session on Friday, Rajendra Gudha had spoken against the government regarding women atrocities, due to which he was sacked from the post of minister within 6 hours. Since then, many discussions started happening in the politics of Rajasthan regarding Gudha. Now ever since Gudha has mentioned that red diary, since then the red diary has remained in discussions.

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT