कांग्रेस के विधायक मदन प्रजापत का दावा है कि चौथी बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार राजस्थान में बनेंगी। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि जिस तरह से महंगाई राहत शिविरों के माध्यम से सरकार ने आम जनता को राहत देने का प्रयास किया है, उससे इस बार कांग्रेस सत्ता में लौटेगी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार बनेगी। प्रजापत ने कहा कि देने वाला अशोक गहलोत हैं। अब तक विधायकों ने जो कुछ भी मांगा मिला है। सचिन पायलट और गहलोत के झगड़े के सवाल पर मदन प्रजापत ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
ADVERTISEMENT
‘Gehlot is the only giver, we have to cooperate’ – Madan Prajapat
ADVERTISEMENT