एसपी के किस काम से खफा हुए CM गहलोत कि सबके सामने निकला गुस्सा!

राजस्थान तक

03 Jun 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 11:25 AM)

Barmer What work of SP did the CM got angry in front of everyone

follow google news

सीएम साहब किस पर इतना भड़क गए जो उन्हें इतना गुस्सा आ गया कि माइक ही जमीन पर पटक डाला। आखिर ये पूरा मामला क्या है, चलिए हम आपको बतातें हैं। दरअसल, सीएम गहलोत सभा को संबोधित करने के बाद देर शाम बाड़मेर के सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद कर रहे थे. इस संवाद कार्यक्रम में नारी शक्ति अवॉर्डी रूमा देवी, श्योर संस्था की लता कच्छवाहा भी मौजूद थीं। उसी दौरान सीएम जिस माइक पर महिलाओं को जवाब दे रहे थे, उस माइक में आवाज आना बंद हो गई. इस पर सीएम अशोक गहलोत भड़क गए और माइक बाड़मेर के कलक्टर की तरफ फेंक दिया. कलक्टर ने माइक उठाया. सीएम को दूसरा माइक थमाया गया. फिर सीएम रूमा देवी से बातचीत करने लगे. 

महिलाओं से संवाद के दौरान कुछ अनावश्यक लोग भी वहां खड़े थे. इस पर भी सीएम गहलोत नाराज हो गए. सीएम ने गुस्से में उनसे पूछ लिया कि तुम लोग कौन हो ? कलेक्टर-एसपी को आवाज लगाते हुए कहा कि ये क्या है। इसके साथ ही एसपी की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई.

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में सीएम गहलोत के धुर विरोधी गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मजे ले डाले। ट्ववीट करते हुए उन्होंने लिखा कि गुस्सा बहुत आता है सीएम साहब को! जनता के सामने ये तेवर दिखाने से क्या होगा! कोई समाधान भी तो निकले! वर्ना अकारण क्रोध तो सदा नुकसान ही करता है। 

आपको बता दें कि महिला संवाद के दौरान सीएम गहलोत के साथ कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी, बायतु विधायक और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, विधायक मेवाराम जैन, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल मौजूद थे। फिलहाल इस वीडियो को देखकर लोग अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपका इस मामले को लेकर क्या कहना है, कॉमेंट बॉक्स में हमें अपनी राय बता सकते हैं। 

On whom did the CM get so angry that he got so angry that he threw the mike on the ground. After all, what is this whole matter, let us tell you. In fact, after addressing the gathering, CM Gehlot was interacting with women at the circuit house in Barmer late in the evening. Nari Shakti Awardee Ruma Devi, Lata Kachhwaha of Sure Sanstha were also present in this dialogue programme. At the same time, the mic on which the CM was answering the women stopped sounding. CM Ashok Gehlot got angry on this and threw the mic towards the collector of Barmer. The collector picked up the mike. The second mike was handed over to the CM. Then CM started talking to Ruma Devi.

Some unnecessary people were also standing there during the conversation with the women. CM Gehlot got angry on this too. The CM angrily asked them who are you? Calling the Collector-SP said what is this. Along with this, expressed displeasure over the working style of the SP.

Now this video is becoming very viral on social media. In this matter, CM Gehlot’s staunch opponent Gajendra Singh Shekhawat also enjoyed himself. While tweeting, he wrote that CM sir gets very angry! What will happen if you show this attitude in front of the public? At least there is a solution! Otherwise, anger without any reason always does harm.

Let us tell you that cabinet minister Hemaram Chowdhary, Baytu MLA and former minister Harish Chowdhary, MLA Mevaram Jain, Pachpadra MLA Madan Prajapat, Chauhtan MLA Padmaram Meghwal were present along with CM Gehlot during the women’s dialogue. At present, people are giving their different reactions after watching this video. What do you have to say about this matter, you can tell us your opinion in the comment box.

    follow google newsfollow whatsapp