Rajasthan Live News: कौन हैं ये खिलाड़ी जिनके लिए 2 बार के सांसद का कटा टिकट, इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

राजस्थान तक

02 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 2 2024 8:44 PM)

BJP First Loksabha Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 195 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

Rajasthantak
follow google news

Rajasthan Live News: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची का इंतजार अब खत्म हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों समेत कुल 195 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. 

यहां पढ़िए पल-पल की अपडेट

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 09:55 PM • 02 Mar 2024
    BJP Candidate: चूरू से टिकट मिलने पर क्या बोले देवेंद्र झाझड़िया?

    BJP Candidate: राजस्थान के चूरू लोकसभा सीट से बीजेपी से टिकट मिलने पर पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया ने कहा, "मैं सोच भी नहीं सकता था. यह मेरे लिए बहुत खुशी का पल है. 5-7 करोड़ दिव्यांगों में खुशी का माहौल है कि आज बीजेपी ने एक दिव्यांग को टिकट दिया है. अभी-अभी मां का फोन आया था कि मैं खेत संभाल कर आई हूं. ये कितनी खुशी की बात है कि एक किसान के बेटे को यह टिकट मिला है."

  • 09:19 PM • 02 Mar 2024
    BJP List: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीया को इस सीट से मिला टिकट

    BJP List: भाजपा ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीय (Mahendrajit Singh Malviya) पर दांव खेला है. मालवीय ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की थी. 

  • 09:05 PM • 02 Mar 2024
    BJP First List: PM मोदी के भरोसेमंद इन दिग्गजों को तीसरी-चौथी बार मिला टिकट

    BJP First List: बीजेपी की पहली लिस्ट में राजस्थान से कई ऐसे चेहरे हैं जो पीएम नरेंद्र मोदी के काफी भरोसेमंद हैं और उन्हें तीसरी-चौथी बार टिकट मिला है. बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल को चौथी बार टिकट मिला है. इनके अलावा तीसरी बार टिकट पाने वालों में जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, कोटा से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पाली से पीपी चौधरी और चित्तौड़गढ़ से बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का नाम है.

  • 08:32 PM • 02 Mar 2024
    BJP Candidates: पैरालंपिक में दो बार गोल्ड जीतने वाले देवेन्द्र झाझड़िया इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

    BJP Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने पैरालंपिक में दो बार गोल्ड व एक बार रजत पदक दिला चुके राजस्थान के देवेन्द्र झाझड़िया (Devendra Jhajharia) को राजस्थान के चुरू से प्रत्याशी बनाया है. देवेन्द्र झाझड़िया को टिकट देने के साथ ही चुरू के 2 बार के सांंसद राहुल कस्वां का टिकट काट दिया गया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि देवेन्द्र झाझड़िया चुनाव में बाजी मारते हैं या नहीं. गौरतलब है कि भारतीय पैरालंपिक देवेन्द्र झाझड़िया भाला फेंक से जुड़े हैं. उन्होंने एथेंस में 2004 के ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक में भाला फेंक में अपना पहला गोल्ड जीता था.

  • 08:25 PM • 02 Mar 2024
    BJP Candidates: राजस्थान में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ये चेहरे

    राजस्थान में चूरू से पैरा ओलंपियन देवेंद्र झाझड़िया, उदयपुर से मन्नालाल रावत और जालोर-सिरोही से लुंबाराम चौधरी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. तीनों ने इससे पहले कोई चुनाव नहीं लड़ा है. भूपेंद्र यादव अभी तक राज्यसभा से सांसद रहे हैं. वह भी अलवर सीट से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. 

  • 07:39 PM • 02 Mar 2024
    BJP List: यूपी में 51 सीटों पर नामों का ऐलान, पीएम मोदी इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

    BJP List: बीजेपी ने अपने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है जिनमें उत्तर प्रदेश के 51 सीटों के उम्मीदवार भी शामिल हैं. पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

    यूपी में इन्हें मिला टिकट 

    1. कैराना - प्रदीप कुमाप
    2. मुजफ्फरनगर- संजीव बालियान
    3. नगिना- ओम कुमार
    4. रामपुर- घनश्याम लोघी
    5. संभल- परमेश्वर लाल सैनी
    6. अमरोहा- कंवर सिंह तंवर
    7. नोएडा- महेश शर्मा
    8. बुलंदशहर- भोला सिंह
    9. मथुरा- हेमा मालिनी
    10. आगरा- सत्यपाल सिंह बघेल
    11. फतेहपुर सिकरी- राजकुमार चाहल
    12. एटा- राजवीर सिंह 
    13. आंवला- धर्मेंद्र कश्यप
    14. शहाजहांपुर - अरुण कुनार सागर
    15. लखीमपुरखीरी- अजय मिश्रा टेनी
    16. सीतापुर- राजेश वर्मा
    17. हरदोई- जय प्रकाश रावत
    18. मोहन लाल गंज- कौशल किशोर
    19. लखनऊ- राजनाथ सिंह
    20. अमेठी- स्मृति इरानी
    21. इटावा- राम शंकर कठेरिया
    22. कन्नौज- सुब्रत पाठक
    23. अकबरपुर- देवेंद्र सिंह भोवे
    24. सीतापुर - राजेश सिंह
    25. हरदोई - जयप्रकाश रावत
    26. मिश्रिख - अशोक कुमार रावत
    27. उन्नाव - साक्षी महाराज
    28. अंबेडकर नगर - रितेश पांडेय
    29. गोंडा - कीर्तवर्धन सिंह
    30. डुमरियागंज - जगदंबिका पाल
    31. संतकबीर नगर - प्रवीण कुमार निषाद
    32. गोरखपुर - रविकिशन शुक्ला
    33. लालगंज - नीलम सोनकर
    34. आजमगढ़ - दिनेश लाल यादव
    35. जौनपुर- कृपा शंकर सिंह
    36. फैजाबाद - लल्लू सिंह
    37. कुशीनगर- विजय कुमार दुबे 
    38. हमीरपुर - पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल
    39. जालौन - भानू प्रताप सिंह वर्मा
    40. झांसी - अनुराग शर्मा 
    41. बांद - आरके सिंह पटेल
    42. बाराबंकी - साध्वी निरंजना ज्योति 
    43. महराजगंज -  पकंज चौधरी 
    44. गोंडा - कीर्तिवर्धन उर्फ राजा भैया
    45. बासगांव - कमलेश पासवान 
    46. बस्ती - हरीश द्विवेदी 
    47. संत कबीर नगर - प्रवीण कुमार निषाद 
    48. चंदौली - महेन्द्र नाथ पांडे 
    49. श्रावस्ती - साकेत मिश्रा 
    50. फतेहपुर सीकरी - राजकुमार चौहान 
    51. सलेमपुर - रवींद्र कुशवाहा
  • 07:28 PM • 02 Mar 2024
    छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए अपने प्रत्याशी

    छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं.

    रायपुर    बृजमोहन अग्रवाल (मंत्री)
    राजनांदगांव    संतोष पांडेय (सांसद)
    दुर्ग    विजय बघेल (सांसद)
    सरगुजा    चिंतामणि महाराज (पूर्व विधायक)
    कोरबा    सरोज पांडे (पूर्व सांसद)
    बिलासपुर    तोखन साहू (पूर्व विधायक)
    महासमुंद    रूप कुमारी चौधरी (पूर्व विधायक)
    रायगढ़    राधेश्याम राठिया
    बस्तर    महेश कश्यप
    कांकेर    भोजराज नाग
    जांजगीर    कमलेश जांगड़े

  • 07:26 PM • 02 Mar 2024
    मध्य प्रदेश में 29 में से 24 सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी

    बीजेपी ने मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.

    यहां देखें पूरी लिस्ट

    मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
    भिंड एससी- संध्या राय
    ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाहा
    गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
    सागर- श्रीमता लता वानखेड़े
    टीकमगढ़ एससी- वीरेंद्र खटीक
    दमोह- राहुल लोधी
    खजुराहो- वीडी शर्मा
    सतना- गणेश सिंह
    रीवा- जनार्दन मिश्र
    सीधी- डॉ. राजेश मिश्रा
    शहड़ोल- हिमाद्री सिंह
    जबलपुर- आशीष दुबे
    मंडला एसटी- फग्गन सिंह कुलस्ते
    होशंगबादा- दर्शन सिंह चौधरी
    विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
    भोपाल- आलोक शर्मा
    राजगढ़- रोडमल नागर
    देवास एससी- महेंद्र सिंह सोलंकी
    मंदसौर- सुधीर गुप्ता
    रतलाम-झाबुआ- अनिता नागर सिंह चौहान
    खरगोन- गजेंद्र पटेल
    खंडवा- ज्ञानेशवर पाटिल
    बैतूल- दुर्गादास उइके

  • 07:19 PM • 02 Mar 2024
    BJP candidates: दिल्ली की 5 सीटों पर भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

    BJP candidates: बीजेपी ने दिल्ली की 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है.

    चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, 
    नॉर्थ ईस्ट दिल्ली- मनोज तिवारी
    नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
    पश्चिमी दि्लली-कमलजीत सेहरावत
    दक्षिण दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी

  • 07:18 PM • 02 Mar 2024
    loksabha election 2024: यहां देखें बीजेपी के सभी 195 उम्मीदवारों की लिस्ट

    loksabha election 2024: बीजेपी ने देशभर की 195 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में यूपी की 51, पश्चिम बंगाल 26, मध्य प्रदेश 24, गुजरात 15, राजस्थान 15, केरल 12, तेलंगाना 9, असम 14, झारखंड 11, छत्तीसगढ़ 9, दिल्ली 5, जम्मू कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, अरुणाचल प्रदेश 2, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान निकोबार और दमन एंड दीव की 1 सीट पर कैंडिडेट्स का ऐलान हुआ है.

  • 07:13 PM • 02 Mar 2024
    Loksabha Election 2024: राजस्थान में इन 2 सीटों पर बदले गए प्रत्याशी

    Loksabha Election 2024: बीजेपी ने राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इन 15 सीटों में से दो सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी बदले हैं. अलवर में महंत बालकनाथ की जगह भूपेंद्र यादव और नागौर में ज्योति मिर्धा को प्रत्याशी बनाया गया है. पिछले चुनाव में नागौर सीट पर भाजपा ने हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से गठबंधन किया था.

  • 07:06 PM • 02 Mar 2024
    loksabha election 2024: राजस्थान में बीजेपी के इन नेताओं का कटा टिकट

    loksabha election 2024: राजस्थान में बीजेपी ने 15 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इनमें जिन नेताओं का टिकट कटने को लेकर चर्चा है उनके नाम कुछ इस प्रकार है.

    जालौर - देवजी पटेल
    बांसवाड़ा - कनकमल कटारा
    भरतपुर - रंजीता कोली
    उदयपुर - अर्जुन लाल मीणा
    चुरू - राहुल कसवां 

  • 07:05 PM • 02 Mar 2024
    loksabha election 2024: यहां देखें किसको कहां से मिला टिकट

    loksabha election 2024: बीजेपी ने राजस्थान की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.

    नीचे पढ़े किसको कहां से मिला टिकट

    बीकानेर - अर्जुन राम मेघवाल
    चुरू - देवेंद्र झाझड़िया
    सीकर - सुमेधानंद सरस्वती
    अलवर - भूपेंद्र यादव 
    नागौर - ज्योति मिर्धा
    पाली - पीपी चौधरी 
    जोधपुर - गजेंद्र सिंह शेखावत
    बाड़मेर - कैलाश चौधरी
    जालोर - लुंबाराम चौधरी
    उदयपुर - मन्नालाल रावत
    बांसवाड़ा - महेंद्रजीत सिंह मालवीय
    चित्तौड़गढ़ - सीपी जोशी
    कोटा - ओम बिरला
    झालावाड़ - दुष्यंत सिंह
    भरतपुर - रामस्वरूप कोली

  • 07:04 PM • 02 Mar 2024
    BJP First List: राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी
    BJP First List of loksabha candidates:लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची का इंतजार अब खत्म हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 195 कैंडिडेंट्स का ऐलान किया है जिसमें 28 महिलाओं के नाम हैं. इनमें राजस्थान की भी 15 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं. 
follow google newsfollow whatsapp