Rajasthan Election 2023 Exit Poll Results Live: सीएम गहलोत बोले- कांग्रेस की सरकार होगी रिपीट

राजस्थान तक

30 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 30 2023 11:44 AM)

Rajasthan Exit Poll Result: राजस्थान में मतदान प्रकिया पूरी हो चुकी है. अब 3 नवंबर को रिजल्ट घोषित होगा. उससे पहले आज एग्जिट पोल आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग अपना-अपना अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन यह अनुमान कितना सटीक रहता है, यह देखने वाली बात होगी. वहीं आज कई एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे. सभी पार्टियां अपनी जीत होने की बात कह रही है.लेकिन हकीकत 3 नवंबर को पता चलेगी.

Live Updates on Rajasthan Assembly Election Exit Poll Results 2023: एग्जिट पोल बताएगा किसके बनेगी सरकार!

Live Updates on Rajasthan Assembly Election Exit Poll Results 2023: एग्जिट पोल बताएगा किसके बनेगी सरकार!

follow google news

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 05:13 PM • 30 Nov 2023
    rajasthantak
    rajasthantak
  • 01:08 PM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Election 2023 Exit Poll Results: सीएम गहलोत ने कहा- कांग्रेस की होगी जीत
    Rajasthan Exit Polls 2023: राजस्थान के एग्जिट पोल से पहले सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार रिपीट हो रही है.
  • 12:22 PM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Election 2023 Exit Poll Results: 2018 के विधानसभा चुनाव में किसको कितने सीटें मिली
    2018 में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 99 सीटें मिलीं. भाजपा को 73, बसपा को 6 और अन्य को 20 सीटें मिली थी.
  • 12:01 PM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Election 2023 Exit Poll Results: पिछले चुनाव में सभी ने कांग्रेस को दिया था बहुमत
    पिछले चुनाव में रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल को छोड़कर सभी में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दी. इस बार क्या होता है. आज शाम को पता चल जाएगा.
  • 11:11 AM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Election 2023 Exit Poll Results: 2018 में दिखाया था बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला
    पिछली चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया गया था
  • 10:29 AM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Election 2023 Exit Poll Results: 2018 में अन्य के खाते में टाइम्स नाउ-सीएनएक्स का अनुमान
    टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में पिछली बार अन्य के खाते 09 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था.
  • 09:24 AM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Exit Poll: 2018 में कांग्रेस को लेकर टाइम्स नाउ-सीएनएक्स का अनुमान
    टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में पिछली बार कांग्रेस को 105 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था
  • 09:17 AM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Exit Poll: 2018 में भाजपा को लेकर टाइम्स नाउ-सीएनएक्स का अनुमान
    टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में पिछली बार भाजपा को 85 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था
  • 08:22 AM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Exit Poll: 2018 में अन्य के खाते में आजतक एक्सिस माय इंडिया का अनुमान
    आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पिछली बार अन्य के खाते में 06 सीटें आने का अनुमान लगाया था
  • 08:15 AM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Exit Poll: 2018 में सरकार के खिलाफ थी एंटी इंकेम्बेंसी
    2018 में एग्जिट पोल करने वाली सभी एजेंसियों ने प्रदेश में एंटी इंकेम्बेंसी होने की बात कही थी. जिसमें भाजपा की सरकार जाने का दावा किया गया था. जब नतीजे आए तो सही साबित हुए.
  • 07:49 AM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Exit Poll: 2018 में कांग्रेस के लिए आजतक क्सिस माय इंडिया का अनुमान
    आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पिछली बार कांग्रेस को 130 सीटें आने का अनुमान लगाया था
  • 07:34 AM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Exit Poll result: 2018 में बीजेपी के लिए आजतक क्सिस माय इंडिया का अनुमान
    आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पिछली बार भाजपा को 63 सीटें आने का अनुमान लगाया था
  • 07:16 AM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Exit Poll result: 2018 में भी 199 सीटों पर हुआ था मतदान
    2018 के चुनाव में भी 199 सीटों पर मतदान हुआ था. 2018 में अलवर की रामगढ़ सीट पर बसपा के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित हो गया था.
  • 06:48 AM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Exit Poll result: 2018 के आज तक-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल
    आज तक-एक्सिस माय इंडिया - 2018- भाजपा 63 सीटें, कांग्रेस 130 सीटें, अन्य 06 सीटें.
  • 11:43 AM • 30 Nov 2023
    Rajasthan Election 2023 Exit Poll Results: आज शाम को जारी होंगे एग्जिट पोल के नतीजे
    Rajasthan Election 2023 Exit Poll Results: आज शाम को सभी की नजरें राजस्थान समेत पांचों राज्यों के एक्जिट पोल पर रहेगी. सभी राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं. इससे पहले आज शाम को कई एजेंसियां अपने एग्जिट पोल जारी करेगी.
follow google newsfollow whatsapp