Rajasthan Assembly Elections 2023 LIVE Updates: राजस्थान में हुआ अनुमानित 71.15% मतदान, जानें दिनभर के बड़े अपडेट

राजस्थान तक

25 Nov 2023 (अपडेटेड: Feb 15 2024 7:42 PM)

Rajasthan Assembly Elections 2023 LIVE Updates: राजस्था न में आज सुबह 7 बजे से चल रहा मतदान शाम 6 बजे थम गया. कुल 11 घंटे के दौरान इस बार राजस्थान में अनुमानित रूझान के मुताबिक 71.15% वोटिंग हुई. पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कुल 74.06% मतदान हुआ था. इस बार करणपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी की मौत के कारण इस बार 199 सीटों पर मतदान हो रहा है. 2018 के विधानसभा चुनाव में कुल 74.06 प्रतिशत मतदान हुआ है. इस बार प्रदेश में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरूष, 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता सम्मिलित हैं. साथ ही 18-19 साल के 22 लाख 71 हजार 647 नवमतदाता इस चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे. थर्ड जेंडर के 624 मतदाता पंजीकृत हैं.

पढ़िए चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट:

 

Rajasthan Assembly Elections 2023 LIVE Updates: राजस्थान में आज 199 सीटों पर मतदान, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Assembly Elections 2023 LIVE Updates: राजस्थान में आज 199 सीटों पर मतदान, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

follow google news

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 09:31 PM • 25 Nov 2023
    rajasthantak
    rajasthantak
  • 05:35 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Assembly Elections 2023 LIVE Updates: राजस्थान में हुआ अनुमानित 71.43% मतदान, जानें दिनभर के बड़े अपडेट
    राजस्थान में आज सुबह 7 बजे से चल रहा मतदान शाम 6 बजे थम गया. कुल 11 घंटे के दौरान इस बार राजस्थान में अनुमानित 71.43% मतदान हुआ
  • 04:47 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Assembly Elections 2023 LIVE Updates: राजस्थान में सुबह से 5 बजे तक 68.24 प्रतिशत वोटिंग
    राजस्थान में 5 बजे तक 68.24 प्रतिशत वोटिंग हुई है. अब सिर्फ 1 घंटा बाकी है.
  • 03:48 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Assembly Elections 2023 LIVE Updates: भीलवाड़ा- जहाज़पुर विधान सभा क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे ने किया मतदान,
    जहाज़पुर विधान सभा क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे ने किया मतदान, दूल्हे आयुष जैन ने अपने परिवार सहित मतदान केंद्र पर जाकर किया मतदान, सभी लोगों से मतदान की अपील
  • 03:47 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Assembly Elections 2023 LIVE Updates: सीकर जिले में 3:00 बजे तक 55.98 प्रतिशत हुआ मतदान
    सीकर जिले में 3:00 बजे तक 55.98 प्रतिशत हुआ मतदान खंडेला में 56.78 प्रतिशत, दांतारामगढ़ में 57.08% , धोद 53.60 प्रतिशत, नीम का थाना में 55.60%, फतेहपुर में 55.96%, लक्ष्मणगढ़ 60.59%, श्रीमाधोपुर 53.24%, सीकर में 54.99% 
  • 03:32 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Assembly Elections 2023 LIVE Updates: करौली जिले में 3 बजे तक 53.61 प्रतिशत मतदान
    करौली जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी, चारों विधानसभा सीटों पर 3 बजे तक 53.61 प्रतिशत मतदान, करौली में 58.32, सपोटरा में 56.79, टोडाभीम में 49.29 और हिंडौन में 50.47 प्रतिशत मतदान
  • 03:26 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Assembly Elections 2023 LIVE Updates: राजस्थान में 3 बजे तक हुआ 55.63 प्रतिशत मतदान
    राजस्थान में 3 बजे तक हुआ 55.63 प्रतिशत मतदान
  • 03:22 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Assembly Elections 2023 LIVE Updates: लोकतंत्र के महापर्व की सुंदर तस्वीर
    सवाई माधोपुर के बूथ नंबर 180, बामनवास में नव विवाहित जोड़ा पहुंचा मतदान करने
  • 02:19 PM • 25 Nov 2023
    फतेहपुर में 2 गुटों में भारी तनाव, भीड़ को काबू में करने के लिए मौके पर पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स
    सीकर के फतेहपुर में 2 गुटों में भारी तनाव हो गया जिसके भीड़ बेकाबू हो गई. मौके पर स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स पहुंच गई है. पैरामिलिट्री फोर्स के पहुंचने के बाद फिर से मतदान शुरू हो गया है.
  • 01:57 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Election Polling Update Live: सीकर के लक्ष्मणगढ़ में भाजपा प्रत्याशी की पुलिस से तकरार
    सीकर लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाडोदा गांव में राजीव गांधी सेवा केंद्र के बूथ संख्या 10 पर बार-बार बूथ के अंदर जाने पर पुलिस द्वारा लड़कों को रोकने की बात को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुभाष महरिया भड़क गए और उनकी पुलिसकर्मियों से तकरार हो गई
  • 01:39 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Election Polling Update Live: राजस्थान में 1 बजे तक कुल 34% मतदान
    राजस्थान में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक 34% मतदान हो चुका है.
  • 01:39 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Election Polling Update Live: राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक हॉट सीटों पर वोटिंग
    पोकरण - 48.52%, लक्ष्मणगढ़ - 43.52%, तिजारा - 52.36%, हवामहल - 41.88%, तारानगर - 44.75% , शिव - 43.13%
  • 12:23 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Election Polling Update Live: तिजारा में 52.36 प्रतिशत वोटिंग
    अब तक सबसे अधिक तिजारा में 52.36 प्रतिशत वोटिंग
  • 12:13 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Election Polling Update Live: गोविंदगढ़ के सैदमपुर गांव में में बूथ कैपचरिंग करने का आरोप
    अलवर: गोविंदगढ़ के सैदमपुर गांव में में बूथ कैपचरिंग करने का आरोप, दो पक्ष हुए आमने-सामने. मौके पर नहीं पहुंचा कोई भी प्रशासनिक अधिकारी, गांव में तनाव के हालत बने.
  • 11:49 AM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Election Polling Update Live: सुमेरपुर विधानसभा के मनिहारी गांव में एक पोलिंग पूथ पर एजेंट की मौत
    राजस्थान चुनाव के बीच पाली जिले से एक बुरी खबर आ रही है. यहां सुमेरपुर विधानसभा के मनिहारी गांव में एक पोलिंग पूथ पर एजेंट की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि शांतिलाल बीजेपी का पोलिंग एजेंट था. उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.
  • 11:13 AM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Election Polling Update Live: प्रदेश में अब तक तिजारा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग
    तिजारा सीट पर 11 बजे तक सबसे अधिक मतदान हुआ है. यहां अब तक 34.08% मतदान हो चुका है.
  • 10:31 AM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Election Live Updates: चूरू में भाजपा प्रत्याशी ने की कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ झड़प
    चूरु: अंदर जाने के मामले को लेकर राजकीय बागला स्कूल 108 पर भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण ने की बूथ पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता आसिफ रिसलदार के साथ झड़प.
  • 10:15 AM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Assembly Elections Updates: सुबह 9 बजे तक बारां-अटरू में सबसे अधिक मतदान
    बारां-अटरू 14.30, कामां में 14.20 प्रतिशत, टोंक में 14.00 प्रतिशत
  • 09:52 AM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Elections: पुष्कर में ऊंट पर सज-धज कर वोट देने के लिए पहुंचे अशोक टांक
    पुष्कर ऊंट पर सज धज कर वोट देने के लिए पहुंचे अशोक टांक. अशोक टांक बताया कि ऊंट पर सज धज कर मतदान बूथ तक आने से मतदाताओं में जागरूकता भी आएगी और हाथ जोड़कर उन्होंने सबसे निवेदन किया कि सभी ही लोग ईमानदार सरकार बनाने के लिए अपना मत का प्रयोग जरूर करें.
  • 12:15 PM • 25 Nov 2023
    Rajasthan Elections: चूरू जिले का मतदान प्रतिशत
    चूरू - 8.96, रतनगढ़- 8.87, सुजानगढ़- 9.17, सरदारशहर- 11.0, तारानगर- 13.0, सादुलपुर- 11.2
follow google newsfollow whatsapp