Rajasthan Election 2023 Result Update: फलोदी सट्‌टा बाजार के ताजा अपडेट में कांग्रेस के लिए खुशखबरी!

बृजेश उपाध्याय

01 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 1 2023 12:04 PM)

Rajasthan Election 2023 Result Update: राजस्थान (rajasthan news) में 25 नवंबर को उम्मीदवारों के भाग्य EVM में कैद हो चुके हैं. प्री-पोल सर्वे (rajasthan opinion poll 2023) के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे भी आ चुके हैं. इसमें अधिकांश में BJP की सरकार तो कुछ में कांग्रेस और कुछ में कांटे की टक्कर बताई गई है. यानी अभी भी भ्रम के बादल पूरी तरह से छंट नहीं पाए हैं उम्मीदवारों, समर्थकों और राजस्थान की जनता में बेचैनी बढ़ गई है. अब सभी को 3 दिसंबर का इंतजार है. Rajasthan Tak पाठकों को नए एग्जिट पोल्स, अनुमान और ग्राउंड से आने वाले इनपुट के साथ फलोदी सट्‌टा बाजार के अनुमानों से यहां आपको रूबरू कराता रहेगा. ऐसी खबरों के लिए इस LIve Update पर बने रहिए….

Rajasthantak
follow google news

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 05:34 PM • 01 Dec 2023
    rajasthantak
    rajasthantak
  • 04:18 PM • 01 Dec 2023
    फलोदी सट्‌टा बाजार के आज के ताजा अपडेट में कांग्रेस की सीटें बढ़ी हुई बताई जा रही हैं
    फलोदी सट्‌टा बाजार के ताजा अपडेट में बीजेपी की सीटें कम हुई हैं. सटोरियों ने कांग्रेस की सीटों में उछाल पर दांव लगाए. यानी कुल मिलाकर कांग्रेस की सीटें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.
  • 03:52 PM • 01 Dec 2023
    Rajasthan Election 2023 Result Update: बीजेपी बहुमत में आई तो ओम बिड़ला बन सकते हैं राजस्थान के CM? जानें फलोदी सट्टा बाजार का ये दावा
    फलोदी सट्‌टा बाजार की मानें तो बीजेपी यदि पूर्ण बहुमत में आई तो पार्टी हाईकमान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को सीएम बना सकता है.
  • 03:52 PM • 01 Dec 2023
    Rajasthan Election 2023 Result Update: रविंद्र भाटी की सीट पर क्या होंगे नतीजे? फलोदी सट्टा बाजार ने किया ये दावा
    फलोदी सट्टा बाजार का दावा है कि बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट पर बीजेपी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रविंद्र सिंह भाटी चुनाव जीतेंगे.
  • 02:52 PM • 01 Dec 2023
    Rajasthan Election 2023 Result Update: फलोदी सट्‌टा बाजार प्री पोल हो या एग्जिट पोल BJP को कर रहा पास
    फलोदी सट्‌टा बाजार में सटोरिए बीजेपी को जीतते हुए बता रहे हैं.
  • 02:50 PM • 01 Dec 2023
    Rajasthan Election 2023 Result Update: इस एग्जिट पोल ने बताया कांटे का टक्कर
    दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल ने जहां बीजेपी को 98-105 सीटें दी हैं वहीं कांग्रेस को 85-95 सीटें दी हैं. यानी यहां मार्जिन काफी कम बताया गया है.
  • 02:47 PM • 01 Dec 2023
    वहीं इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया और News24 टुडेज चाणक्या ने कांग्रेस की जीत का किया दावा
    इधर इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया ने कांग्रेस को 86-106 और बीजेपी को 80-100 सीटें दी हैं. News24 टुडेज चाणक्या ने कांग्रेस को 101 और बीजेपी को 89 सीटें दी हैं.
  • 02:46 PM • 01 Dec 2023
    वहीं इन पांचों एग्जिट पोल ने कांग्रेस को दी कम सीटें
    न्यूज 18 जन की बात ने बीजेपी को 62-85, रिपब्लिक Martrize ने 65-75, एबीपी सी वोटर ने 71-91, टीवी-9 पोलस्टार्ट ने 90-100 और टाइम्स नाऊ ईटीजी ने 56-72 सीटें कांग्रेस को दी हैं.
  • 02:41 PM • 01 Dec 2023
    इधर बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जीतते हुए दिखाया गया है
    न्यूज 18 जन की बात ने बीजेपी को 100-122, रिपब्लिक Martrize ने 115-130, एबीपी सी वोटर ने 94-114, टीवी-9 पोलस्टार्ट ने 100-110 और टाइम्स नाऊ ईटीजी ने 108-128 सीटें बीजेपी को दी हैं.
  • 02:40 PM • 01 Dec 2023
    पोल ऑफ पोल्स के नतीजे देखिए
    अभी तक के सभी एग्जिट पोल में दो में कांग्रेस को जीतते हुए दिखाया गया है.
  • 02:29 PM • 01 Dec 2023
    पाल ऑफ पोल्स में कौन आगे और कौन पीछे? जानें
    पोल ऑफ पोल्स में BJP कांग्रेस पर भारी पड़ती दिख रही है. अभी तक राजस्थान चुनाव के लिए कुल 8 एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं.
  • 02:20 PM • 01 Dec 2023
    Rajasthan Election 2023 Result Update: तो क्या बेनीवाल, धारीवाल, बाबा बालकनाथ की सीट फंस रही?
    Rajasthan Election 2023 Result Update: फलोदी सट्‌टा बाजार के एग्जिट पोल के अनुमान में RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल, कांग्रेस के उम्मीदवार शांति धारीवाल और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता बाबा बालक नाथ की सीट पर कड़ी टक्कर का दावा किया है. यानी यहां किसकी जीत होगी ये कह पाना जल्दबाजी होगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
follow google newsfollow whatsapp